Breaking News

हाफिज सईद अपने 12 करीबियों के साथ जल्द हो सकता है गिरफ्तार

06 Jul, 2019 1312

संवाददाता/in24 न्यूज़।   

आतंकी सरगना और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद और उनके 12 करीबियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है. पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी है. पिछले दिनों पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने टेरर फंडिंग मामले में हाफिज समेत जमात के 13 नेताओं के खिलाफ 23 एफआईआर दर्ज की थीं. इन लोगों के खिलाफ पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में केस दर्ज किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब पुलिस के प्रवक्ता नियाब हैदर नकवी ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद इन संदिग्धों को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है. यह पूछे जाने पर कि क्यों सीटीडी ने एफआईआर में नामजद होने के बाद हाफिज और उसके करीबियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया. इस पर नकवी ने कहा कि पहले संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है और उसके बाद गिरफ्तारी की जाती है.

 

अन्य खबरे