भीषण गर्मी ने ली 100 लोगों की जान, अस्पतालों में बढ़ी बीमारों की संख्या |
18 Jun, 2023
487

ब्यूरो रिपोर्ट/ in24न्यूज

जून के महीने में उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में तो गर्मी जानलेवा बन चुकी है. उत्तर प्रदेश के बलिया में बढ़ते तापमान और हीटस्ट्रोक के कारण 3 दिनों में 54 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं बिहार की राजधानी पटना में भी पिछले 24 घंटों में गर्मी से बीमार 35 लोगों ने अपनी जान गवाई है. इसके अलावा बिहार के अन्य जिलों में भी 9 लोगों के मौत की खबर है. बता दें कि यूपी और बिहार समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों गर्मी की चपेट में है. भीषण गर्मी और लू के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 3 दिनों में हीटस्ट्रोक से जान गंवाने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बिहार के बांका, जमुई, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, नालंदा, नवादा, पटना, समस्तीपुर, और शेखपुरा में भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश के बलिया में तो हालात ये हैं कि सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए बेड कम पड़ गए हैं. करीब 200 से 300 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती है, जबकि 54 लोगों की मौत हो चुकी है. बढ़ते तापमान और हीटस्ट्रोक के कारण अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बेहोशी और दम फूलने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है. फिलहाल उत्तर भारत को भीषण लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.