Breaking News

भूकंप से पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल समेत दिल्ली में लगे झटके

13 Jun, 2023 461
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जालंधर में  दोपहर के समय भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। जालंधर के अलावा दिल्ली एनसीआर में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी झटके महसूस किए गए। अभी तक कहीं से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा में रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.4 बताई जा रही है। जम्मू कश्मीर के एक स्थानीय नागरिक के मुताबिक जब ये भूकंप आया तो बच्चे स्कूल में थे और वो झटकों से घबरा गए। दुकानों से लोग बाहर आ गए। ये बहुत डरावना था। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे, लेकिन इसबार के झटके ज्यादा ताकतवर थे। गनीमत यह रही कि इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

अन्य खबरे