Breaking News

मिग 21 बाइसन विमान क्रैश, ग्रुप कैप्टन शहीद

17 Mar, 2021 1479

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की सुरक्षा में तत्पर भारतीय वायुसेना का मिग 21 बाइसन विमान क्रैश हो गया है। सुबह मध्य भारत के एक एयरबेस पर लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए रवाना होते समय विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में आईएएफ के ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गए हैं। वायुसेना ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे में ग्रुप कैप्टन की मौत पर भारतीय वायुसेना ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि उनके परिवार के साथ खड़े हैं। हादसे की वजह जानने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जब विमान जमीन पर गिरा तो वहां चारों तरफ उसका मलबा फैल गया। कुछ हिस्से में आग भी लगी और वहां काफी देर तक धुआं उठता रहा। बता दें कि इस हादसे से शोक की लहर फ़ैल गई है।

अन्य खबरे