Breaking News

मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, आतंकी का  सहयोगी भी मारा गया

16 Nov, 2021 740

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।  उसी कड़ी में मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के हैदरपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक सहयोगी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। आतंकवादियों का सहयोगी उस घर का मालिक था, जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया कि आतंकवादी गोलीबारी में घायल हुए मकान मालिक ने दम तोड़ दिया,तलाश अभी जारी है। पुलिस ने कहा कि आतंकवादी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर छिपे हुए थे। पुलिस ने ट्वीट किया कि सूत्र और डिजिटल सबूतों के मुताबिक वह एक आतंकी सहयोगी के रूप में काम कर रहा है। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, तभी आतंकवादियों ने अपने बचाव में गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और दो आतंकियों और उसके एक साथी को ढेर कर दिया गया।

अन्य खबरे