Breaking News

यूट्यूब के आठ चैनल को केंद्र सरकार ने किया बैन

18 Aug, 2022 460

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज की तारीख में ऐसे अनेक यूट्यूब चैनल हैं जो कुकुरमुत्तों की तरह महज अफवाह के साथ फ़र्ज़ी खबरें दिखाने का काम करते हैं जिनपर अब केंद्र सरकार ने गज गिराने का काम किया है। केंद्र सरकार देश के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने वाले यूट्यूब चैनलों के खिलाफ बड़े एक्शन के मूड में है। केंद्र ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए आठ यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है जिनमें सात भारतीय और एक पाकिस्तानी चैनल है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकार कई यूट्यूब चैनलों पर एक्शन ले चुकी है। वहीं केंद्र सरकार ने आज एक बार फिर यूट्यूब चैनलों पर शिकंजा कसा है। केंद्र सरकार ने ऐसे आठ यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित किया है जो कथित रूप से दुष्प्रचार कर रहे थे। केंद्र ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया है। यह प्रतिबंध उन यूट्यूब चैनलों पर लगाए गए हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित ख़बरें चलाकर दुष्प्रचार कर रहे थे। बता दें कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार ने ऐसे चैनलों पर नकेल कसने की तैयारी जारी राखी है।

अन्य खबरे