Breaking News

यूपी के गोंडा में रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे

18 Jul, 2024 352

उत्तर प्रदेश के गोंडा में भीषण रेल हादसा हुआ। करीब 2.30 बजे गोरखपुर से होते हुए चंढ़ीगढ़ से असम जा रही चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं पटरियां भी उखड़ गईं। इस हादसे में कम से कम चार यात्रियों के मारे जाने की खबर है, वहीं कई लोग घायल हैं। इस हादसे की सूचना मिलते ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्रेन के डिब्बो से उतरकर यात्री अपनी जान बचाकर भागने लगे।

रेल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। रेल विभाग की तरफ से दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों को अस्पताल में भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। हादसे को लेकर रेलवे ने नंबर भी जारी किए हैं। 

राज्य के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। गोंडा के आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। 

 

अन्य खबरे