Breaking News

राम मंदिर के चंदा के लिए टोली हुई तैयार

17 Jan, 2021 824

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अयोध्या में राम लला के लिए भव्य मंदिर के निर्माण के लिए देश भर में चंदा जुटाने का काम शुरू हो गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच लाख की राशि देकर इसमें तेजी लाने का काम किया है. इसी कड़ी में  राम मंदिर निर्माण के लिए तेलंगाना में 20 जनवरी से शुरू होने वाले विश्व हिंदू परिषद के निधि संग्रह अभियान के लिए 3 लाख कार्यकर्ता की टोली तैयार कर ली गई है। जो युद्ध स्तर पर चंदा इकट्ठा करने का काम 20 दिनों में संपन्न करेंगी। इसके साथ ही वीएचपी ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन को चिट्ठी लिखकर राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने का आग्रह किया है। विश्व हिंदू परिषद के तेलंगाना राज्य के महासचिव रमेश भंडारी ने उम्मीद जताई है कि राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद तेलंगाना में राम मंदिर के लिए चंदा संग्रह का काम उनकी अनुदान राशि के साथ ही शुरू होगा। इसके अलावा तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव समेत उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को भी चंदा देने के लिए चिट्ठी लिखी जा रही है। वहीं, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को वीएचपी की तरफ से चंदे के लिए चिट्ठी नहीं भेजी जाएगी। तेलंगाना राज्य की वीएचपी प्रवक्ता कैलाश के मुताबिक चंदा सिर्फ राम भक्तों से इकट्ठा किया जा रहा है। ओवैसी अगर अपनी इच्छा से चंदा देने का आग्रह करेंगे तो उसे स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं होगा, लेकिन उनसे चंदा मांगने का कोई नहीं जाएगा। विश्व हिंदू परिषद ने राज्य, जिला, तालुका ग्राम स्तर पर कमेटियां बनाई हैं। गांव में टोलियों का गठन किया गया है। एक टोली में चार से पांच कार्यकर्ताओं होंगे, जो घर-घर में जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह का काम करेंगे। तेलंगाना में इसी तरह की कई 50 हजार टोलियों बनाई गईं हैं। इन टोलियों को 10, 100, और एक 1 हजार रुपये के कूपन दिए जाएंगे। एक हजार से 20 हजार रुपये का चंदा नगद दिया जा सकता है। इसके बदले रसीद दी जाएगी। 20 हजार से ज्यादा चंदे की रकम सिर्फ चेक और ऑन लाइन ही स्वीकार की जाएगी। बता दें कि 15 जनवरी से मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकठ्ठा करने की शुरुआत हो चुकी है.

अन्य खबरे