Breaking News

राष्ट्रपति मूर्म ने पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन पर देशवासियों को मुबारकबाद दी

09 Oct, 2022 536

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पैगंबर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी (Milad-un-Nabi) के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू (President Draupadi Murmu) ने देशवासियों को मुबारकबाद दी है। उन्होनें आज ट्वीट कर कहा कि पैगंबर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देती हूं। उन्होंने कहा कि आज हम सब पैगंबर (स.) के जीवन से प्रेरणा लेकर परस्पर सौहार्द के साथ देश की प्रगति के लिए कार्य करते रहने का संकल्प करें। बता दें कि आज देश भर के मुसलमान पूरी श्रद्धा से पैगंबर मुहम्मद (स.) का जन्मदिन मना रहे हैं।

अन्य खबरे