Breaking News

राहुल गांधी मामले में एंकर को मिली राहत

08 Jul, 2022 589

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आजकल मीडिया में कुछ भी गलत होता है तो तत्काल उसके खिलाफ़ कार्रवाई होती है. राहुल गांधी के बयान को गलत संदर्भ में प्रसारित करने के मामले में टीवी एंकर रोहित रंजन को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है। रोहित रंजन ने अपने खिलाफ दायर कई एफआईआर से बचाव के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इस पर अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में आदेश दिया कि डॉक्टर्ड वीडियो के मामले में रोहित रंजन को अगले आदेश तक हिरासत में नहीं लिया जा सकता। बता दें कि एक जुलाई को चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम में राहुल गांधी के केरल में अपने दफ्तर में हुई तोड़फोड़ पर दिए बयान को उदयपुर से जोड़कर प्रसारित किया गया था। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने एंकर के खिलाफ केस दर्ज किया था और पिछले दिनों उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद पहुंची थी। बहरहाल एंकर को फौरी तौर पर राहत मिल गई है।

अन्य खबरे