Breaking News

रेलवे की तरफ से यात्रियों को मिलेगा सिर्फ 20 रुपए में फाइव स्टार जैसा रिटायरिंग रूम

27 Feb, 2023 581

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी सुविधा देने का ऐलान किया है। यात्री के पास अगर ट्रेन की कन्फर्म टिकट है तो उसे मात्र 40 रुपए में शानदार रूम में 48 घंटे तक रुकने का अवसर मिलेगा। भारतीय रेलवे की रिटायरिंग रूम retiring roomमें आपको लग्जरी होटल की तमाम सुविधाएं मिलती है। यह फैसिलिटी अधिकांश बड़े स्टेशनों पर आपको मिल जाएगी। गर्मियों और बारिश के मौसम में अक्सर ट्रेनें काफी लेट चलती हैं जिससे यात्रियों को काफी वेट करना पड़ता है। कई यात्री ऐसे भी होते हैं जिन्हें गर्मी और बरसात की वजह से जान भी गंवानी पड़ती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने यह सेवा शुरू की है। भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लग्जरी रिटायरिंग रूम तैयार किए हैं। इस रूम को बुक करने के लिए आपके पास PNR नंबर होना चाहिए। यह सुविधा आपको रेलवे के रिटायरिंग रूम में मिलती है। इस रूम में 48 घंटे तक ट्रेन का वेट किया जा सकता है। इसके लिए यहां सिर्फ 20-40 रुपए ही किराया वसूला जाएगा। गौरतलब है कि नई दिल्ली, मुंबई, पुणे जैसे तमाम बड़े स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम की सुविधा मिलती है। आप अपने टिकट के पीएनआर नंबर (PNR) से इन रूम्स की बुकिंग कर सकते हैं। आप अपनी सुविधा के मुताबिक एसी और नॉन एसी कमरे की बुकिंग कर सकते हैं। रिटायरिंग रूम फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर अलॉट किया जाएगा। रिटायरिंग रूम फुल रहने की स्थिति में यात्री का नाम वेटिंग लिस्ट में रहेगा और जैसे ही कमरे खाली होंगे, उसकी बुकिंग अपग्रेड हो जाएगी। इन कमरों को दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े स्टेशनों के लिए रेलवे की वेबसाइटों पर बुक किया जा सकता है। इन कमरों को बुक करने के लिए यात्री को www.rr.irctctourism.com पर जाना होगा। RAC टिकट धारक भी भारतीय रेलवे के रिटायरमेंट रूम में रह सकते हैं। बता दें कि रेल यात्रियों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत है।

अन्य खबरे