अब गलवान घाटी पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चीन ने जिस तरह भारत के साथ धोखाधड़ी की उससे पूरा देश तो नाराज़ है ही बॉलीवुड के एक्टर अजय देवगन भी खासे नाराज़ बताए जा रहे है. इस नाराज़गी को अजय अपनी फिल्म से दर्शाने वाले हैं. अजय देवगन द्वारा अगली फिल्म लदाख स्थित गलवान पर आधरित होगी. गौरतलब है कि चीनी सैनिकों बिल्कुल तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक अजय की निर्मित होनेवाली इस फिल्म में चीनी सेना का मुकाबला करनेवाले 20 भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी। फिलहाल साफ़ नहीं है कि अजय फिल्म में अभिनय करेंगे या नहीं। कलाकारों और अन्य क्रू टीम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता दें कि 15 जून को पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी थी। अजय की फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका होगी, जबकि इसके लेखक निर्देशक होंगे अभिषेक दुधैया। लॉकडाउन को देखते हुए फिल्म का जल्द ही एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डिजिटल रूप से प्रीमियर किया जाएगा। चीन से नाराज़ देशवासियों को अब अजय की इस फिल्म का इंतज़ार है.