Breaking News

लॉकडाउन के पांचवें चरण के लिए सरकार की तैयारी ज़ोरों पर

27 May, 2020 895

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस के जानलेवा हमले के बीच लॉकडाउन का चौथा चरण अपने अंतिम दौर में है. वहीं तपती गर्मी में लॉकडाउन 5.0 की ओर सरकार की तैयारी जोरों पर है। दरअसल, सूत्रों की मानें तो कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के पांचवें चरण की तैयारी की जा रही है।  सरकारी सूत्रों के अनुसार, जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में लॉकडाउन 5.0 की चर्चा कर सकते हैं। हालांकि लॉकडाउन के पांचवें चरण में कोरोना प्रभावित 11 शहरों को छोड़कर अन्य जगहों पर छूट का दायरा बढ़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि लॉकडाउन का पांचवा चरण 11 शहरों पर केंद्रित होगा। इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता शामिल हैं। बता दें कि इन शहरों में देश के कुल कोरोना मरीजों की तुलना में 70 फीसदी से अधिक मामले हैं। दूसरी ओर, अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, कोलकाता और मुंबई, इन पांच शहरों में तो कुल केस के 60 फीसदी मरीजों की पुष्टि भी हो चुकी है। लॉकडाउन के पांचवें चरण में केंद्र की ओर से धार्मिक स्थलों को खोलने की छूट दी जा सकती है, लेकिन जरूरी नियम और शर्तें लागू रहेंगी। धार्मिक स्थल पर ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने या कोई भी महोत्सव मनाने की छूट नहीं होगी। साथ ही अधिक संख्या में लोग इकट्ठा भी नहीं हो पाएंगे। वहीं, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन धार्मिक स्थलों को खोलने की छूट दी जा सकती हैकरना भी अनिवार्य होगा।जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन 5 के दौरान सिर्फ कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्य सभी जोन में सैलून और जिम खोलने की इजाजत दी जा सकती है। हालांकि, इस चरण में किसी स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी को खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। साथ ही मॉल और मल्टीप्लैक्स को भी बंद रखा जा सकता है। वहीं, लॉकडाउन 5 में शादी और अंतिम संस्कार में कुछ और लोगों को शामिल होने की छूट दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि लॉकडाउन का पांचवा चरण दो हफ्ते के लिए लागू किया जा सकता है।

अन्य खबरे