लॉकडाउन पर पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से चर्चा, समय सीमा बढ़ाने का मिला सुझाव
संवाददाता/in24 न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना संकट पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की। प्रधानमंत्री इस दौरान मुख्य रूप से मुख्यमंत्रियों से उनकी राय ले रहें कि संक्रमरण को रोकने के लिये 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए या नहीं। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी संवाद के दौरान गमछे का मास्क पहन कर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे थे संवाद में शामिल मुख्यमंत्रियों में पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मनोहर लाल, तेलंगाना के के चंद्रशेखर राव, बिहार के नीतीश कुमार आदि हैं। समझा जाता है कि केंद्र सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के प्रयासों में शामिल सभी पक्षकारों और संबंधित एजेंसियों के विचार प्राप्त कर लिये हैं। प्रधानमंत्री के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई । ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि केंद्र सरकार कुछ छूट के साथ देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ा सकती है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं 24 घंटे उपलब्ध हूं। कोई भी मुख्यमंत्री मुझसे कोरोना कोे लेकर कभी भी बात कर सकता है और सुझाव दे सकता है। हमें कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए। जान है तो जहान है, जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो प्रारम्भ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन बहुत आवश्यक है, देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया।और अब भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए,समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है, जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा''। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शनिवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में लॉकडाउन को कम से कम दो सप्ताह तक बढ़ाने का सुझाव दिया है। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन के बंद का एलान किया गया है, जिसकी अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करके इस बारे में उनके विचार जाने कि क्या बंद को बढ़ाया जाना चाहिए अथवा नहीं। बैठक में सिंह ने मोदी को बंद को बढ़ाने का सुझाव दिया साथ ही साथ पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य और राहत संबंधी कई उपाय भी सुझाए। यही नहीं पंजाब के सीएम कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपए की मांग भी की है। पीएम मोदी के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र से कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए राज्य को एक महत्वपूर्ण राशि प्रदान करने का आग्रह किया, उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जीडीपी में काफी गिरावट आई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में शनिवार को सुझाव दिया कि देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जानी चाहिए। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल का मानना है कि 14 अप्रैल तक के लिए लागू 21 दिवसीय बंद की अवधि केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ाई जानी चाहिए।