Breaking News

शीत लहर से थर्राया उत्तर भारत

20 Dec, 2020 605

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शीत लहार से पूरा उत्तर भारत थर्रा उठ है. उत्तरी भारत में इस बार ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से इन मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ ही शीतलहर चल रही है। इससे ठंड में और इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिल्‍ली और यूपी समेत कुछ राज्‍यों में रविवार को भी शीतलहर चलने के आसार जताए हैं। इसके अलावा चेन्‍नई में बारिश की आशंका जताई गई है।मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभागों में पिछले 24 घंटे से शीत लहर चल रही है। इनमें से कई स्थानों पर रविवार सुबह तक सर्द मौसम बना रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने शनिवार को बताया कि ग्वालियर, चंबल और शहडोल के साथ ही रीवा, सतना, सागर और छतरपुर में कुछ स्थानों पर रविवार सुबह तक शीत लहर चलेगी। अनेक स्थानों पर ठंड से बचने के लिए लोगअलाव जलाकर खुद को बचाने में लगे हैं. कोहरे की वजह से कई बार दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. बहरहाल, उत्तर भारत ठंड के आगोश में पूरी तरह से आ गया है.

अन्य खबरे