श्रीनगर में आतंकी हमला दो जवान शहीद
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. आज श्रीनगर में पुलिस पेट्रोलिंग की टीम पर घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई अन्य घायल हैं। मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं इस मामले में कश्मीर के आईजी ने बताया कि तीन आतंकवादियों ने हमारी सेना के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकी हमले के पीछे जैश संगठन हो सकता है। शाम तक सभी आतंकियों की शिनाख्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी एक कार में सवार थे। शुरूआती जांच में पता चला है कि इनमें से दो आतंकी पाकिस्तानी है जबकि एक अन्य स्थानीय इलाके से है। वहीं भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्रीनगर में हुए आतंकी हमले दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल प्रभाव से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य का इलाज जारी है। इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. खबर है इस इस हमले में एक नागरिक भी घायल हुआ है.