Breaking News

स्ट्रीमिंग मीडिया सर्वर वीएलसी मीडिया प्लेयर भारत में बंद

13 Aug, 2022 620

संवाददाता/in24 न्यूज़।
चीन का लोकप्रिय मीडिया प्लेयर सॉफ्टवेयर और स्ट्रीमिंग मीडिया सर्वर VLC मीडिया प्लेयर ने भारत में काम करना बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक VideoLAN प्रोजेक्ट द्वारा बनाए गए VLC प्लेयर को भारत में करीब दो महीने पहले ही ब्लॉक कर दिया गया था, लेकिन भारत सरकार या कंपनी ने इस बैन के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की है। कई रिपोर्ट में सामने आया है कि इसे सरकार द्वारा आईटी अधिनियम, 2000 के तहत बैन किया गया है। गौरतलब है कि वीएलसी मीडिया की वेबसाइट खोलने पर IT एक्ट के तहत बैन किए जाने का मैसेज दिख रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि भारत में कोई भी किसी भी काम के लिए प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं कर सकता है। ऐसा कहा जाता है कि चाइनीज एप वीएलसी मीडिया प्लेयर ACT फाइबरनेट, वोडाफोन-आइडिया और अन्य सहित सभी प्रमुख ISP पर ब्लॉक है। बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने PUBG मोबाइल के भारतीय एडिशन BGMI को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है और इसे Google Play स्टोर और Apple ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। इससे पहले सरकार ने सैकड़ों चीनी ऐप्स को भी ब्लॉक कर दिया है, जिनमें PUBG मोबाइल, टिकटॉक, कैमस्कैनर और बहुत कुछ शामिल हैं। बता दें कि चीन और भारत के रिश्ते में अब कड़वाहट आ गई है।

अन्य खबरे