Breaking News

दुबई में भारतीय राजदूत ने की कैप्टन स्मिथ परिवार से मुलाकात

01 Oct, 2026 20

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल और महावाणिज्यदूत ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से मुलाकात की, जिन्होंने फ्लाइट एफजेड 1073 में 174 यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली थी।

संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। इसमें कहा गया, संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत डॉ. दीपक मित्तल और महावाणिज्यदूत डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करते रहेंगे और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कई लोगों की जान बचाने में कैप्टन मच्छर द्वारा दिखाए गए साहस और प्रयासों की सराहना भी की।

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के प्रयास को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मचार ने नाकाम कर दिया। इस साहसिक प्रयास में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में उन्हें खून से लथपथ देखा जा सकता है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कॉकपिट का दरवाजा खोलने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित हुई। 

इससे कई यात्रियों की जान बच गई। कैप्टन मचार के प्रयासों से विमान सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। स्मित मचार फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनके साहस की सराहना देश-विदेश में हो रही है। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने देश की ओर से कैप्टन मचार को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें हीरो बताया है।

अन्य खबरे