Breaking News

आधार कार्ड को लेकर अब हो जाइए सावधान!

29 May, 2022 750

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज आधार कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है. अब सरकार ने इसकी महत्ता को लेकर नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है. आधार कार्ड को लेकर सरकार ने अपनी नई गाइडलाइन में कुछ विशेष स्थानों पर सिर्फ मास्क्ड आधार ही देने के लिए कहा है. सरकार का कहना है कि आधार कार्ड की कॉपी को यूं ही नहीं बांटना चाहिए. इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. अगर आप आधार की कॉपी शेयर करना चाहते हैं तो सिर्फ मास्क्ड आधार शेयर करें. इसमें आपकी आधार संख्या के केवल आखिरी चार अंक ही सामने वाले दिखाई देते हैं. इसी के साथ सरकार ने ये भी साफ कर दिया कि गैर-लाइसेंसी प्राइवेट ईकाइयां आपका आधार कलेक्ट नहीं कर सकती हैं, ना ही उसे अपने पास रख सकती हैं. इसमें बिना लाइसेंस वाले होटल और सिनेमा हॉल शामिल हैं. आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है. ये एक 12 डिजिट का एक न्यूमेरिक कोड होता है, जिसे आधार संख्या कहा जाता है. ये मूलत: आपकी बायोमीट्रिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए उपयोग किया जाता है. भारत सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार संख्या अनिवार्य है. वहीं इसके माध्यम से डिजिटल पेमेंट (आधार पे) भी हो सकता है. बता दें कि आज की तारिख में कई लोग आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं, इसलिए सावधानी ही बेहतर विकल्प हो सकता है.

अन्य खबरे