Breaking News

18 महीने कैद और फांसी की सज़ा से बचकर कतर से वतन लौटे आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मी

12 Feb, 2024 305

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
भारत सरकार की पहल के बाद कतर की जेल में 18 महीने की कैद भुगतने के बाद भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को रिहा कर दिया गया है। बता दें कि उन्हें फांसी की सजा दी गई थी। कतर एक कंपनी में काम करने वाले और इनमें से सात लोग बीती रात स्वदेश लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। इन आठ में से सात लोग भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को सक्षम करने के लिए कतर राज्य के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं। स्वदेश लौटने पर एक कर्मी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी रिहाई से वे बहुत खुश हैं और यह कठिन काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के बिना संभव नहीं था। कतर में आठवें भारतीय के बारे में विदेश मंत्रालय ने अभी कुछ नहीं कहा है। बता दें पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता ने इस रिहाई में बड़ी भूमिका निभाई है।

अन्य खबरे