Breaking News

23 राज्यों में लॉकडाउन, ट्रेन, मेट्रो और बसें 31 मार्च तक के लिए बंद

23 Mar, 2020 898

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की जनता सुरक्षित रहे ऐसे में कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए भारत के 23 राज्यों में लॉकडाउन कर दिया है. साथ ही देशभर के 82 जिलों को भी बंद कर दिया गया है. लॉकडाउन किए गए राज्यों मं राजस्थान, पंजाब, ओडिशा, दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, उत्तराखंड, गोवा, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़ शामिल है. इनके अलावा अन्य राज्यों में भी आंशिक बंदी की गई है. कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए देशभर में सभी यात्री ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है. मुंबई लोकल समेत, लखनऊ, कोलकाता, दिल्ली और नोएडा मेट्रो को भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही सभी राज्यों में अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी 31 मार्च तक बंद रहेंगी. दिल्ली, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश समेत देशभर के कुल 23 राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया. इसके अलावा यूपी समेत 17 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों के 82 जिलों को भी लॉकडाउन किया गया है.

अन्य खबरे