Breaking News

26 जनवरी की परेड में नहीं दिखेगी दिल्ली की झांकी

28 Dec, 2023 801

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी नहीं दिखेगी! आज गुरुवार से गणतंत्र दिवस की परेड के लिए सुरक्षाकर्मियों की रिहर्सल शुरू की गई है। 26 जनवरी के दिन सुरक्षाकर्मी पूरी तैयारी और जोश के साथ अपना पराक्रम दिखाएंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली की झांकी को अनुमति नहीं दी है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा है कि दिल्ली और पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस पर मौका न देना दुर्भाग्यपूर्ण है। आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार आप की सरकारों को लेकर दुर्भावना से काम कर रही है। दिल्ली सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कराए गए कार्यों को लेकर झांकी तैयार करना चाहती थी जो केंद्र को पसंद नहीं आया है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान चंडीगढ़ की कोई भी झांकी दिखाई नहीं जाएगी। अब अधिकारी 2025 की परेड की तैयारी में जुट गए हैं। इस वर्ष 20 राज्यों की झांकियां दिखाई जाएंगी, लेकिन इसमें पंजाब की झांकी शामिल नहीं होगी। बता दें कि जिस राज्य की झांकी गणतंत्र दिवस में दिखाई जाती है उससे राज्य का सम्मान बढ़ता है।

अन्य खबरे