Breaking News

अलीबाग में होगी वरुण और नताशा की शादी

23 Jan, 2021 1889

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
शादी को भी किस्मत से जोड़कर देखने की परंपरा इस देश में बेहद पुरानी है. आधुनिक दौर में शादी को लोगों ने एक इवेंट बनाकर रख दिया है. इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड फैशन डिजाइनर नताशा दलाल 24 जनवरी को अलीबाग में शादी करने वाले हैं. इन दोनों की शादी की तैयारी जोरों से चल रही है. यह कपल अलीबाग के बीच रिसॉर्ट द मैंशन हाउस में शादी करेगे. जिसके चलते मैंशन को शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. ख़बरों के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी काफी इंटिमेट अफेयर होगा, जिससे सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. दोनों की शादी के इंविटेशन भेजे गए हैं. ऐसा शादी के दिन से कुछ दिन पहले ही किया गया ताकी इसे सीक्रेट ही रखा जा सके. ये एक ग्रैंड पंजाबी वेडिंग होने जा रही है. लेकिन कोरोना के चलते इस कार्यक्रम में कुछ खास लोगों को ही शामिल किया जाएगा. जिसमें 200 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है. बताते चलें कि वरुण धवन काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे है. एक्टर ने पहले तो अपने करियर के शुरुआती कई सालों तक नताशा संग अपनी रिलेशनशिप को लाइमलाइट में नहीं आने दिया. लेकिन बढ़ते वक्त के साथ कई मौकों पर कपल की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन में अपने मैरिज प्लान्स के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि सभी इस बारे में बातें कर रहे हैं. लेकिन इस समय दुनिया में कई सारी समस्याएं बनी हुई हैं. लेकिन चीजें सही रहती है तो जल्द ही मैं शादी की तैयारियों के बारे में सोच सकता हूं. मगर थोड़ी और क्लियरटी की अभी जरूरत है. उम्मीदी है कि इस सहस्सदी में शाहरुख और सलमान जैसे बड़े सितारे भी शामिल हो सकते हैं.

अन्य खबरे