दक्षिण कोरिया नौसेना का पी- 3 विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त !
साउथ कोरियन नेवी का पी-3 गश्ती विमान पोहांग मिलिट्री एयरबेस के पास क्रैश हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं प्लेन में सवार चार लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्लेन क्रैश की पुष्टि साउथ कोरिया की नौसेना ने की है। ये हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:50 बजे हुआ।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोहांग के पास एक सैन्य बेस के पास पहाड़ी इलाके में धुएं का गुबार उठते हुए देखा। इसके बाद भाग कर लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि प्लेन क्रैश हो गया है। क्रैश की सूचना मिलते ही आपातकालीन बचाव दल और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गईं। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं कोरियायाई नौसेना की टीम हादसे की जांच में जुट गई है। हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ विमान में सवार चार लोगों की भी खोजबीन चल रही है। इस हादसे को दुर्घटना मानकर फिलहाल अभी जांच की जा रही है, लेकिन इससे पहले दक्षिण कोरिया में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 181 में से मात्र 2 यात्री जिंदा पाए गए थे।