Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अंकिता लोखंडे ने क्यों ठुकराया करण जौहर का ऑफर?

02 May, 2024 543

संवाददाता/in 24 न्यूज़।   
पवित्र रिश्ता सीरियल से घर-घर में मशहूर हुई अंकिता लोखंडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अर्चना के नाम से मशहूर हुई अंकिता को भला आज कौन नहीं जानता है. हालही में अंकिता को सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में देखा गया था. अंकित बिग बॉस 17 की विजेता तो नहीं बन पाई लेकिन एक्ट्रेस को कई बड़े प्रोजेक्ट के ऑफर मिल रहे थे.इस बीच अप एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी और शॉकिंग खबर सामने आई है। बॉलीवुड के गॉडफादर और सभी को लॉन्च करने वाले करण जौहर के ऑफर को एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दिया है. करण जौहर की ओर से स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 3 ऑफर की गई थी लेकिन एक्ट्रेस ने इसे रिजेक्ट कर दिया है. ऐसी खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही थी.अब इस खबर पर एक्ट्रेस के करीबी ने मुहर लगा दी है.एक्ट्रेस के करीबी ने कहा - ऐसा कुछ नहीं है. ये खबर गलत है.अंकिता को करण जौहर की ओर से कोई ऑफर नहीं दिया गया है. अंकिता की टीम ने बताया कि ये फेक खबर है.

         वेल बता दें अंकिता को संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी और फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर भी ऑफर हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने शादी का हवाला देते हुए दोनों फिल्मों को करने से मना कर दिया था.वेल 2012 में, करण जौहर ने अपने हाई-स्कूल ड्रामा, स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को इंट्रोड्यूस किया था. फिल्म के सात साल बाद स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (2019) के साथ फ्रेंचाइजी में बदल दिया गया. पुनीत मल्होत्रा द्वारा निर्देशित दूसरी फिल्म ने अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को फिल्मों में लॉन्च किया गया जहाँ उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया था. अब, चार साल बाद, हाई स्कूल मूवी फ्रेंचाइजी एक और पार्ट के लिए तैयार है, भले ही वह एक वेब सीरीज के रूप में हो। यह  वेब सीरीज डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. वेल अंकिता को स्टूडेंट ऑफ़ द  ईयर  अप्रोच किया गया था स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर को लेकर अंकिता की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है  ... 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.