Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अच्छी स्क्रिप्ट होगी तब बेटी सारा के साथ काम करेंगे पापा सैफ अली खान

16 Mar, 2020 1016

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
हर पिता की तरह एक्टर सैफ अली खान भी अपनी बेटी सारा खान के साथ काम करना चाहते हैं, पर उसके लिए जबतक अच्छी स्क्रिप्ट नहीं होगी तब तक वे काम नहीं करेंगे. बता दें कि सैफ अली खान ने हमेशा अपने पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बीच अंतर बनाया है। बेटी सारा अली खान अब उसी प्रोफेशनल का हिस्सा हैं। उनके प्रशंसक पिता-बेटी की जोड़ी को एक साथ फिल्मों में देखना चाहते हैं। हाल ही में यह पूछे जाने पर कि क्या बेटी सारा के साथ काम करने की कोई योजना है तो सैफ ने कहा कि वह सारा के साथ काम करना पसंद करेंगे, लेकिन स्क्रिप्ट अच्छी होगी तभी संभव है। क्योंकि वे दोनों नौटंकी से बचना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सही निर्देशक और पटकथा को देखते हुए यह बहुत अच्छा हो सकता है। हालांकि सैफ को पहले भी कई बार सारा के साथ फिल्म करने के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन कभी उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई तो कभी उन्होंने इंटरेस्ट नहीं दिखाया। सैफ अली खान ने कहा कि उन्होंने हमेशा परिवार और करियर के बीच अंतर रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अपनी पत्नी करीना कपूर खान या अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ भविष्य में भी काम करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें इंडस्ट्री में कम आंका गया है। सैफ की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई है, जिसमें 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' और 'जवानी जानेमन' शामिल है। फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में उनके साथ अजय देवगन और काजोल मुख्य भूमिका में थे। 4 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड कलेक्शन किया है। वहीं सैफ अली खान को 'जवानी जानेमन' में अलाया एफ और तब्बू के साथ देखा गया। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों का सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.