Breaking News

अब सिद्धार्थ सागर हो सकते हैं कपिल शर्मा के शो से अलग

02 Feb, 2023 909

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोनी टीवी के लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) से एक और कलाकार सिद्धार्थ सागर (Siddharth Sagar) शो छोड़कर बाहर जानेवाले हैं। इससे पहले तब कृष्णा अभिषेक ने कम पैसे मिलने को लकर छोड़ दिया था। उसके बाद चंदन प्रभाकर भी शो से अलग हो गए क्योंकि उन्होंने एक फिल्म साइन कर ली है। खबर के मुताबिक सिद्धार्थ सागर को जो फीस मिलती है, उसको लेकर उन्हें शो के निर्माताओं के साथ इशू है। सिद्धार्थ चाहते हैं कि उनकी फीस बढ़ाई जाए, लेकिन निर्माता इसके लिए तैयार नहीं हैं। इस वजह से सिद्धार्थ ने शो छोड़ने का फैसला किया है। सिद्धार्थ ‘द कपिल शर्मा शो’ की वजह से मुंबई शिफ्ट हुए थे, लेकिन अब वह अपने घर दिल्ली लौट गए हैं। शो में अब सिद्धार्थ के लौटने की संभावना काफी कम है। सिद्धार्थ शो में अलग-अलग कैरेक्टर्स के साथ आते हैं। कभी वह सेल्फी मौसी, तो कभी उस्ताद घरछोड़दास और कभी फनवीर सिंह बनकर शो में आते रहे हैं। मीडिया ने जब सिद्धार्थ से इस बारे में बात की तो उन्होंने शुरू में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, अभी मैं इसके बारे में कुछ नहीं बोल सकता क्योंकि हमारी बातीचत अभी जारी है। बता दें कि कपिल शर्मा के व्यवहार पर भी पहले कई सवाल उठ चुके हैं।

अन्य खबरे