Breaking News

अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन

04 Aug, 2022 6399

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज बॉलीवुड के एक बेहतरीन चरित्र अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की खबर सामने आई है। कोई मिल गया, गदर: एक प्रेम कथा, अस्सी और स्कैम 1992 में मिथिलेश चतुर्वेदी नज़र आये थे। बता दें कि मिथिलेश चतुर्वेदी दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिथिलेश चतुर्वेदी के दामाद आशीष चतुर्वेदी ने दी। आशीष चतुर्वेदी ने लिखा कि आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे की तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मिथिलेश चतुर्वेदी ने फिल्मों के अलावा अनेक धारावाहिकों में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। इस महान कलाकार को in24 न्यूज़ की भावभीनी श्रद्धांजलि।

अन्य खबरे