Breaking News

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को लेकर पढ़ी कविता

15 Mar, 2020 1107
संवाददाता/in24 न्यूज़।
सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को लेकर एक कविता ही लिखी है। कोरोना वायरस से बचाव और जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार सहित हर कोई अपनी ओर से कोशिश करता दिखाई दे रहा है। ऐसे में सदी के महानायक ने भी इसमें अपना योगदान कविता के माध्यम से दिया है। कोरोना वायरस पर अमिताभ बच्चन ने एक कविता सिर्फ लिखी ही नहीं है बल्कि अपने प्रशंसकों के लिए उस कविता को पढ़ी भी। अमिताभ के प्रशंसकों ने भी इस कविता की तारीफ़ की और अमिताभ बच्चन के इस कदम को खूब सराहा। कोरोना वायरस से लगातार बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और हर कोई अपनी ओर से इस मनहमारी के बारे में जागरूक करने में जूता हुआ है।

अन्य खबरे