आमिर खान की बेटी इरा ने अपने बॉय फ्रेंड से सगाई की
23 Sep, 2022
635
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर (Nupur Shikhar) से सगाई कर ली है। इरा ने इंस्टाग्राम पर एक साइकिलिंग इवेंट का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो क्लिप के मुताबिक इरा खान स्टैंड पर खड़ी हैं, साइकिलिंग गियर पहने नूपुर उसके पास आते हैं, फिर नूपुर अपने घुटनों के बल नीचे बैठकर इरा को अंगूठी दिखाते हैं। नूपुर इरा से पूछते हैं कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी? जिस पर इरा खुशी से हां में जवाब देती हैं। इस वक्त दोनों के कई सारे दोस्त मौजूद थे जो कि खुश नजर आ रहे हैं। इरा खान, आमिर की पहली पत्नी रीना दत्त से बेटी हैं, जिनके साथ वह 2002 में अलग हो गए थे। उनका जुनैद नाम का एक बेटा भी है। गौरतलब है कि इरा खान और नूपुर दो साल से अधिक समय से डेट कर रहे हैं।