Breaking News

इस वजह से बिग बॉस में शामिल हुई आलिया सिद्दीकी

25 Jun, 2023 459

संवाददाता/in24न्यूज 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी के बीच हुई कंट्रोवर्सी ने पिछले कुछ समय में काफी सुर्खियां बटोरी हैं. विवादों के बाद अब आलिया सिद्दीकी को बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा जा रहा है. जब उनसे पूछा गया की बिग बॉस में जाने का मूल मकसद क्या है? उन्होंने कहा, 'मैं दो मकसद से इस शो में इंटर कर रही हूं. पहली तो ये कि मैं लोगों को असल में आलिया कौन है, वो दिखाना चाहती हूं. दूसरी वजह मेरी फाइनैंशियल मजबूरी है. मैंने नवाज से समझौते के दौरान कोई पैसे की डिमांड नहीं की है. मैं अब सिंगल मदर हूं और मैं नहीं चाहती कि किसी के आगे हाथ फैलाऊं. मैं खुद अपने बच्चों की परवरिश करना चाहती हूं. आगे बढ़ने के लिए यह दोनों ही चीजें बहुत जरूरी हैं.' खुद को आलिया इस गेम में कहां देखती हैं? इसके जवाब में वो कहती हैं, 'देखो मेरे अंदर अच्छाइयां हैं, तो बुराइयां भी हैं. मैं हूं भी तो इंसान ही न. रही बात गेम में खुद को कहां देखने की, गेम तो सब कोई जीतने की लिए ही जा रहा है. मैं भी जीतना चाहती हूं, लेकिन जीतने के चक्कर में खुद को खत्म नहीं करने वाली हूं. मैं इंसानियत को नहीं छोड़ने वाली हूं. बस एक बेहतरीन इंसान बनकर निकलने की ख्वाहिश है. मेरी यहां लड़ाई पास्ट को लेकर है ही नहीं. मैं यहां ऐसी आलिया के रूप में पहचानी जानी चाहती हूं, जो स्वतंत्र है. उसकी अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद है. यह प्लेटफॉर्म मुझे अच्छा लगा है.'

अन्य खबरे