Breaking News

मंच पर भावुक हुए सनी देओल, तो अमीषा का उमड़ा प्यार

27 Jul, 2023 941

संवाददाता/in24न्यूज़    

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' साल 2001 में रिलीज हुई थी। अब 22 साल बाद फिल्म का सीक्वल आया है। फिल्म गदर में सनी देओल ने तारा सिंह का रोल प्ले किया था। अब एक बार फिर वह 22 साल बाद तारा सिंह बनकर लौटे हैं। अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म गदर जो की बॉलीवुड की गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी, इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था और इंतजार हो रहा था इसके पार्ट 2 की। 26 जुलाई की शाम फिल्म ग़दर 2 का ट्रेलर लांच किया गया जहां ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के स्टार कास्ट नजर आए, ढोल नगाड़ों के साथ तारा सिंह और सकीना ने ग्रैंड एंट्री मारी। 'गदर 2' के ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी दिलचस्प है क्योंकि इसमें अमीषा पटेल अपने को-एक्टर सनी देओल के ऊपर जमकर प्यार लुटा रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा है एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपने को-एक्टर सनी देओल के ऊपर जमकर प्यार लुटा रही हैं। स्टेज पर पहुंचते ही लोगों का प्यार देख सनी के आंसू छलक पड़े। इस दौरान अमीषा उनके आंसू पोंछते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं  .. बता दे आपको ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी तारा के गेटअप में जबकि अमीषा सकीना के गेटअप में पहुंचीं। एक्टर ने ऑरेंज कुर्ता, व्हाइट पठानी सलवार के साथ कोट पहना हुआ है। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग पगड़ी भी लगा रखी है। वहीं अमीषा रेड शरारा सूट में नजर आईं। इस अवतार में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फिल्म 'गदर 2' में सनी देओल और अमीषा पटेल की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ ही उनके बेटे का रोल कर रहे उत्कर्ष शर्मा भी प्यार में पड़े नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त यानी की अगले महीने रिलीज होने वाली है  ..

अन्य खबरे