Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

खुद को कोरोना से सुरक्षित रखें : धर्मेंद्र

01 Jan, 2022 1079

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश भर में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने लोगों को कोरोना से सुरक्षित रहने की अपील की है। बता दें कि धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अपने परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के साथ ही वक्त-वक्त पर अपने फैंस के लिए खास मैसेज भी शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो संदेश साझा किया है। इसमें वह लोगों को सुरक्षित रहने और कोरोना से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। अपने फार्म हाउस पर बनाए गए इस वीडियो को धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। धर्मेंद्र  वीडियो में कह रहे हैं कि मैं दिल्ली में था वहां भी बहुत ठंड थी, हिमाचल में सनी के साथ घूम रहा था वहां भी ठंड थी और अब फार्म हाउस पर आया हूं यहां भी काफी ठंड है। दोस्तों मैं आपसे एक बात करना चाहता हूं, यह कोरोना रूप बदल-बदल कर घूम रहा है। अब नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के रूप में वह फैल रहा है। आप मुझे अपना दादा, चाचा जो भी समझें मेरी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि आप खुद को सुरक्षित रखें, कोरोना से बचें. लव यू ऑल। बता दें कि बॉलीवुड में अनेक स्टार भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.