Breaking News

राहुल को अनिल अंबानी से नफ़रत पर सोनिया को भरोसा

29 Apr, 2019 1074

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राफेल मामले पर बड़े-बड़े आरोप लगाए और अनिल अंबानी पर भी हमला बोला, मगर राहुल की मम्मी सोनिया गांधी ने अनिल अंबानी पर कितना भरोसा करती हैं यह इसी बात से समझा जा सकता है की रिलायंस ग्रुप के रिलायंस म्यूचुअल फंड में पैसे निवेश किए हैं.  इस बात का खुलासा सोनिया गांधी द्वारा रायबरेली संसदीय क्षेत्र से नामांकन में दिए हलफनामे से हुआ है. इसके अलावा सोनिया गांधी का एचडीएफसी, कोटक महिन्द्रा, मोतीलाल ओसवाल में भी निवेश है. दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में कोई इन्वेस्टमेंट नहीं किया है. उन्होंने स्टेट बैंक में एफडीआर के तौर पर 1 करोड़ 27 लाख रुपये जमा किए हैं. पीएम मोदी ने इसके अलावा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 7 लाख 61 हजार रुपये और जीवन बीमा (एलआईसी)  में 1 लाख 90 हजार रुपये निवेश किया है.

अन्य खबरे