Breaking News

ईद पर ऑनलाइन रिलीज़ हुई सलमान की फिल्म राधे

13 May, 2021 1298

संवाददाता/in24 न्यूज़।
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई आज रिलीज हो गई है. कोविड के कारण फिल्म को डिजिटल पे पर रिलीज हो रही है. ये फिल्म दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी गई फिल्म देखनमे के लिए यूजर को ज़ी प्लेक्स ऐप पर जाना होगा, जिसकी तय कीमत चुकानी होगी. फिल्म रिलीज होने से पहले सलमान खान ने कहा है कि देश में कोरोना की स्थिति के कारण सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज नहीं होगी. लेकिन आप के लिए ओटीटी और डीटीएच सेवाओं पर उपलब्ध है. यह फिल्म ईद पर आ रही है, आपको इसे घर पर देखने का मौका मिलेगा और जब कोरोना खत्म हो जाएगा, तब हम इसे सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे. बता दें कि ईद पर सलमान के फैंस को उनकी नई फिल्म का इंतज़ार रहता है. फैंस के लिए सलमान की फिल्म ईदी से कम नहीं होती.

अन्य खबरे