Breaking News

ऋचा चड्ढा और अली फजल अदालत में करेंगे शादी

28 Feb, 2020 1133

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
लीव एंड रिलेशन में रहने के बाद स्टार जोड़ी ऋचा चड्ढा और अली फजल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों रीति-रिवाज के साथ-साथ कोर्ट मैरिज करेंगे। दोनों ने मुंबई में एक अदालत में शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दे दिया है। शादी की सभी अफवाहों को लगातार नकारने के बावजूद बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी शादी के लिए आवेदन किया है और शादी अप्रैल अंत तक होगी। अली और रिचा के परिवार लखनऊ और दिल्ली से हैं, इसलिए पहले दोनों लखनऊ में शादी करेंगे, उसके बाद दिल्ली में वह हिंदू रीति रिवाज से शादी करेंगे। दोनों मुंबई में रिसेप्शन देंगे। दोनों ने 15 फरवरी, 2020 को अपना आवेदन दिया है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों कई मौकों पर अपने प्यार का इजहार करने से भी नहीं कतराते हैं। ऋचा चड्ढा और अली फजल सोशल मीडिया पर अक्सर एक साथ अपनी फोटो पोस्ट करते रहते हैं। ऋचा चड्ढा और अली की मुलाकात 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। ऋचा चड्ढा हाल में रिलीज हुई अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'पंगा' में नजर आई थी। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सुभाष कपूर की फिल्म में एक राज्य की मुख्यमंत्री की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का नाम 'चीफ मिनिस्टर' होगा।

अन्य खबरे