Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

एक्टर अक्षय कुमार की मां का निधन

08 Sep, 2021 1005

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इनदिनों बॉलीवुड से लगातार मातम की खबरें आती रही हैं। अब एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। आज सुबह उन्होंने मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार ने इस दुखद खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस को दी है। साथ ही एक्टर ने मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि वह मेरी सबकुछ थी। आज मैं बहुत दर्द में हूं। आज सुबह उनका निधन हो गया। वह इस दुनिया को छोड़कर अब पापा के पास चली गई हैं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति। बता दें कि अक्षय कुमार मां की तबीयत खराब होने की वजह से कुछ दिन पहले ही लंदन से शूटिंग छोड़कर वापस मुंबई लौट आए थे। वह आईसीयू में भर्ती थीं। अक्षय ने परिवार में चल रहे इस मुश्किल वक्त को लेकर भी बात की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके परिवार को दुआओं की जरूरत है। in24 न्यूज़ परिवार की तरफ से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि।

अन्य खबरे