एक्ट्रेस के साथ साथ प्रोड्यूसर बन गई है कृति सेनन
संवाददाता/in24न्यूज़
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन और निर्देशन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाते रहते हैं । कई सितारों का अपना प्रोडक्शन हाउस है। कंगना रनौत के बाद एक्ट्रेस कृति सेनन भी प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है कृष्णा अपना प्रोडक्शन हाउस 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' खोला है। बुधवार को एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म अनाउंस की । उनकी फिल्म 'दो पत्ती' होगी, जिसमें काजोल लीड रोल में नजर आएंगी। यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। कृति ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रोडक्शन हाउस का टीजर शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया कि वह इस नई शुरुआत के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। कृति ने लिखा, अब गियर बदलने का समय आ गया है। मैं इस जादूई इंडस्ट्री में 9 सालों से अपने सपनों को जी रही हूं। मैंने छोटे-छोटे कदम उठाए, सीखा, खुद को डेवलप किया और चीजों को सीखकर आज मैं एक एक्ट्रेस बन गई हूं। मुझे फिल्म मेकिंग का हर एक पहलू बेहद पसंद है। कृति सेनन ने लिखा, अब और ज्यादा करने, और ज्यादा बेहतर बनने और ज्यादा सीखने और ज्यादा कहानियां बताने का समय आ गया है, जो मेरे और आपके दिल को छूती हैं। यहां लगातार डेवलप होने और अपने सबसे खूबसूरत वर्जन को खोजने की जरूरत है। दिल और बडे़ सपनों के साथ आखिरकार ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स शुरू करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। मेरे साथ जुड़े रहें। एक्ट्रेस के साथ साथ अब कृति प्रोड्यूसर भी बन गई है।