Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी

10 Dec, 2019 1345

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कॉमेडी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय कलाकार कपिल शर्मा के घर एक प्यारी सी नन्ही परी आई है. इसी के साथ कपिल पापा बन गए हैं. कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है. पापा बनने की खुशी कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लोगों को दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वो पापा बन गए हैं. उन्होंने बताया उनके घर बेटी ने जन्म लिया है. कपिल शर्मा के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस और बॉलीवुड सितारों की बधाईयों का तांता लग गया है.  कपिल शर्मा ने लिखा कि हमारे बेटी हुई है. आपके आशीर्वाद की जरूरत है. सभी को प्यार. जय माता दी. कपिल के ट्वीट के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे. कपिल शर्मा ने ये ट्वीट सुबह 3:30 बजे किया है. रैपर गुरु रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा कि बधाई हो मेरे पाजी. उन्होंने लिखा कि मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया हूं. इसी के साथ कपिल शर्मा को अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने भी बधाई दी. कपिल को पापा बनने पर in24 न्यूज़ परिवार की तरफ से भी हार्दिक बधाई।  

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.