Breaking News

कोरोना के डर से सिंगर कनिका कपूर अस्पताल में भर्ती

21 Mar, 2020 1150

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर की गई है. बता दें कि कोरोना वायरस ने कनिका को अपनी चपेट में ले लिया. 15 मार्च को वे लंदन से लखनऊ पहुंची थीं. एयरपोर्ट पर चेंकिग के दौरान वे कोरोना पोजिटिव मिलीं. लेकिन किसी तरह वहां से बाहर निकल गईं. कनिका कपूर के कोरोना पोजिटिव होने की वजह से पूरे फिल्म जगत में हड़कंप है. फिलहाल कनिका कपूर लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज किया जा रहा है. लखनऊ में बीते रविवार को लंदन से आने के बाद कनिका कपूर ने एक पार्टी भी आयोजित की जिसमें लखनऊ शहर के बड़े नेता और अधिकारी शामिल हुए. सूत्रों की मानें तो राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनका बेटा भी कनिका की पार्टी में शामिल थे. अब जैसे ही यह खबर बाहर निकली, पार्टी में आने वाले सभी मेहमानों के पैरों तले जमीन खिसक गई. स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जानकारी लगते ही कनिका कपूर के संपर्क में आए सभी लोगों से संपर्क किया और उन्हें सेल्फ आइसोलेट होने के लिए कहा. इसका मतलब है कि वे लोग घर से बाहर न निकलें और न ही किसी व्यक्ति से मुलाकात करें.

अन्य खबरे