Breaking News

लॉकडाउन के बीच खंडाला में फंसे जैकी श्रॉफ

13 Apr, 2020 943

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दुनियाभर में आज कोरोना का आतंक है. ऐसे में कई आम और ख़ास लॉकडाउन की वजह से अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं. इसमें कई बोलियवूड सितारे भी शामिल हैं. खबरों के अनुसार अभिनेता जैकी श्रॉफ भी अपने घर से दूर मुंबई-पुणे हाईवे के बीच रास्ते में अपने दूसरे घर पर रुके हैं। वहीं उनकी पत्नी आयशा, बेटा टाइगर श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ मुंबई के घर में हैं।   इस बारे में जैकी की पत्नी आयशा ने बताया कि जैकी खंडाला के फार्महाउस में कुछ नए पेड़ पौधे लगाने और प्री-मानसून वर्क करने गए थे। फिर वह वहीं फंस गए। मगर गनीमत यह है कि जैकी के साथ उनका स्टाफ मौजूद है। उनके पास ताजी हवा, स्पेस और खुद की उगाई सब्जियां हैं।  आयशा ने आगे कहा कि वह खुद भी जैकी के साथ संपर्क में हैं। फोन पर और वीडियो कॉल के जरिए उनकी बातचीत होती रहती है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर जैकी वीडियो साझा करके अपने फैन्स और दर्शकों को घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं।  एक वीडियो साझा करते हुए जैकी ने कहा कि भिड़ू मैं एक चॉल का लड़का था, अब भी मेरा दिल चॉली का है। आप सबने इतना प्यार दिया, अपुन को इतना सम्मान दिया इसके लिए बहुत शुक्रिया। वैसे अपुन यह कहना चाहता है कि घर पर बैठो न यार। काए को अपने को बाहर जाना है।

अन्य खबरे