Breaking News

घूंघट पर लगे प्रतिबंध : जावेद अख्तर

02 May, 2019 1447

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

बुर्के पर प्रतिबंध को लेकर जिस तरह अलग अलग बयानबाजी शुरू है उसी कड़ी में अब गीतकार जावेद अख्तर भो कूद पड़े हैं और घूंघट पर प्रतिबंध लगाने की बात की है. गौरतलब है कि गीतकार जावेद अख्तर ने बृहस्पतिवार को भोपाल में कहा कि देश में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार राजस्थान में 6 मई को होने वाले लोकसभा सीटों के लिए मतदान से पहले घूंघट प्रथा पर प्रतिबंध लगाए। शिवसेना द्वारा देश में बुर्के पर प्रतिबंध की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर जावेद अख्तर ने यहां कहा कि भैया, बुर्के पर मेरा नॉलेज बहुत कम है। इसकी वजह कि जिस घर में मैं रहता हूं वहां कामकाजी महिलाएं थीं। मैंने तो कभी अपने घर में बुर्का देखा नहीं।

अन्य खबरे