Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बनी रहेंगी बबीता जी

26 Jul, 2021 1134
संवाददाता/in24 न्यूज़।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता असल जिंदगी में भी ‘बबीता जी’ के नाम से मशहूर हैं। मुनमुन दत्ता शो के पिछले कुछ एपिसोड में नजर नहीं आईं। इससे पहले वह जाति विशेष पर टिप्पणी को लेकर विवादों में रही थीं। जिसके बाद ऐसी खबरें उड़ीं कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। हालांकि बीते दिनों मेकर्स ने इन खबरों को महज अफवाह बताया। अब इस पर मुनमुन दत्ता खुद सामने आई हैं और बताया कि किस तरह गलत रिपोर्टिंग ने उनकी जिंदगी पर नकारात्मक असर डाला। शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। इन दिनों शो में रिजॉर्ट का प्लॉट दिखाया जा रहा है। सीरियल में दिखाया गया कि पूरी गोकुलधाम सोसायटी रिजॉर्ट पहुंची है। इस दौरान एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता शो से गायब दिखीं। जिसके बाद ये अफवाह उड़ने लगी कि मुनमुन ने ये शो छोड दिया है। मुनमुन दत्ता ने शूटिंग नहीं करने की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है। इंस्टा पर पोस्ट कर मुनमुन कहती हैं कि पिछले दो-तीन दिनों में ऐसी झूठी बातें बताई गईं जिनका मेरी जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। लोग कह रहे हैं मैंने शो के सेट पर रिपोर्ट नहीं किया। यह पूरी तरह से झूठ है। सच तो यह है कि शो के ट्रैक में मेरी जरूरत नहीं थी इसलिए मुझे शूटिंग के लिए नहीं बुलाया गया। सीन और अगला ट्रैक प्रोडक्शन तय करता है। मैं यह तय नहीं करती। मैं सिर्फ काम पर जाती हूं। अपना काम करती हूं और वापस आ जाती हूं। जाहिर है अगर सीन में मेरी जरूरत नहीं होगी तो मैं शूटिंग नहीं करूंगी। मुनमुन ने कहा कि अगर मैं शो को अलविदा कहने की योजना बना रही हूं तो मैं खुद इसका ऐलान करूंगी क्योंकि दर्शक मेरे किरदार से जुड़े हुए हैं। अनुमान लगाने की बजाय उन्हें सच्चाई जानने का हक है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखने वालों के लिए यह राहत की बात होगी की जेठालाल की ज़िन्दगी से बबिता जी का पत्ता नहीं कटा है। जेठालाल और बबिता जी की जोड़ी दर्शकों को यूं ही हंसाती रहेंगी। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.