Breaking News

नवाजुद्दीन की मां ने बहू जैनब के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

23 Jan, 2023 977

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रॉपर्टी  विवाद के कारण बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (nawazuddin siddiqui) की मां मेहरूनिसा सिद्दीक़ी की शिकायत के आधार पर मुंबई की वर्सोवा पुलिस (Versova Police) ने एक्टर की पत्नी जैनब उर्फ़ आलिया (Zainab aka Alia) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी के खिलाफ मामला IPC की धारा 452, 323, 504, 506 के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस ने अभिनेता की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि नवाजुद्दीन की मां और जैनब के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। नवाजुद्दीन और जैनब की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। लेकिन कम लोग जानते हैं कि जैनब नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों के बीच अनबन की ख़बरें आई थीं। उस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। बात तलाक तक पहुंच गई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। नवाज़ुद्दीन ने अपनी पहली शादी मां की पसंद की लड़की शीबा से की थी। लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। वहीं नवाजुद्दीन ने दूसरी शादी अंजलि से की थी। ये लव मैरिज थी और इसके लिए अंजलि ने अपना धर्म भी बदला था। शादी के वक्त उनका नाम जैनब रखा गया था लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर आलिया रख लिया था। आलिया को नवाजुद्दीन अपनी पहली शादी से पहले से ही जानते थे। लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चल सका। अब पारिवारिक संबंधों में किस कदर खटास आई है यह इसी बात से समझा जा सकता है कि घर की बात अब दुनिया के सामने आ गई है।

अन्य खबरे