Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

निमोनिया के बाद अस्पताल में भर्ती हुए नसीरुद्दीन शाह

01 Jul, 2021 1535

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट के बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया होने के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह की पत्नी एवं अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने बताया कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (70) को निमोनिया हुआ है और अभी उनका इलाज चल रहा है। उनका स्वास्थ्य स्थिर है। उन पर इलाज का असर दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अभिनेता के मैनेजर ने बताया कि शाह को अस्‍पताल में भर्ती कराना जरूरी था। उनका इलाज चल  रहा है और उन पर इलाज असर भी हो रहा है। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से पहले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नसीर जल्द ही स्वस्थ हो जायेंगे।

अन्य खबरे