Breaking News

न्यूयोर्क के पिंक कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा दिखी सबसे हॉट

08 Sep, 2023 907

संवाददाता/ in24news  
 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी स्टाइल से हर किसी पर भारी पड़ जाती है. प्रियंका का स्टाइल वाकई में देखने लायक होता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. एक्ट्रेस हाल ही में न्यू यॉर्क फैशन वीक के दौरान हुए विक्टोरिया सेक्रेट वर्ल्ड टूर इवेंट में शामिल हुई, जहां से प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में प्रियंका ब्लैक कलर का आउटफिट पहने नजर आई. प्रियंका अपने हर लुक से अपने फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है. प्रियंका ने रेड कार्पेट पर अपना हुस्न का जलवा दिखाया. स्टाइल आइकॉन ब्लैक बिकिनी के साथ फ्रंट कट लॉन्ग शीर ड्रेस में गजब ढहा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्डन बेल्ट से स्टाइल किया है. प्रियंका ने पार्टेड ओपन सॉफ्ट कर्ल और मिनिमल मेकअप से अपने गॉर्जियस लुक में एक स्टनिंग चार्म एड कर दिया है. प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने फैशन स्टाइल से फैंस का दिल जीत लिया है. देसी गर्ल के इस ग्लैमरस फोटोज को देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं, कोई उन्हें क्वीन बुला रहा है तो कोई ग्लैमरस और गॉर्जियस.

अन्य खबरे