बाप ने की बेटे की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पिता पुत्र का रिश्ता कैसा होता है इस बात को दुनिया बखूबी जानती है, मगर कई बार इस रिश्ते के भी अलग मायने होते हैं. मगर जब एक बाप अपने ही सगे बेटे की हत्या कर दे तो समझा जा सकता है कि दोनों के रिश्ते में कितनी ज़्यादा तल्ख़ी आ गई होगी। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सरकारी अस्पताल में तैनात एक क्लर्क ने सरेआम अस्पताल में कांच के टुकड़े से वार कर अपने संविदाकर्मी बेटे की कथित तौर पर रविवार शाम को हत्या कर दी. पुलिस ने अस्पताल परिसर से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वामीनाथ ने सोमवार को बताया कि राकेश सोनी जिले के सरकारी अस्पताल में क्लर्क पद पर और उसका बेटा राहुल (28) संविदाकर्मी के पद कार्यरत है. रविवार की शाम करीब चार बजे राहुल आईसीयू कक्ष में आराम करने लगा, इसी बीच उसका पिता राकेश वहां पहुंचा और दोनों के बीच विवाद के बाद हाथापाई होने लगी. इस हाथापाई में कक्ष के दरवाजे में लगा कांच टूट गया, उसी कांच के टुकड़े को उठाकर राकेश ने अपने बेटे के गले में मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.