Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

पहले रेप फिर बच्चे, आलिया ने नवाज़ुद्दीन पर लगाए कई गंभीर आरोप

25 Feb, 2023 824

संवाददाता/ in24  न्यूज़ 

          इन दिनों नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का नाम बॉलीवुड के गलियारों में बड़े चर्चे पर है। अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनकी वाइफ आलिया सिद्दीकी के बीच का निजी विवाद अब बढ़ते जा रहा है। जिसके बाद अब निजी विवाद कोर्ट तक जा पहुंचा है। नवाज़ुद्दीन पर उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए है। आलिया ने नवाज़ुद्दीन पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं। आलिया ने रोते हुए नवाज़ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कह रही हैं, नवाज ने कोर्ट में कल केस दायर किया है कि उनको बच्चों की कस्डटी चाहिए। वो कह रही है कि तुम पैसे से सब कुछ खरीद सकते हो नवाज, लेकिन मेरे बच्चे मुझसे नहीं छीन सकते। नवाज को बच्चों को आज तक डायपर पहनाना नहीं आता, वो उनका क्या ख्याल रखेंगे और आज वो हमसे बच्चों को चुराना चाहते हैं। नवाज एक कायर पिता हैं, वह अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं'।
          इस वीडियो के कैप्शन में आलिया ने लिखा है, 'एक महान अभिनेता जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर, उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चों को नाजायाज बोलती है और वो घटिया आदमी चुप रहता है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत सबूत के साथ दर्ज कराई है। चाहे कुछ भी हो जाए इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी। आलिया कि इस पोस्ट से साफ हो गया है कि उन्होंने नवाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं दूसरी ओर बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस विवाद में अभिनेता और उनकी पत्नी आलिया को सुझाव दिया है कि वे अपने झगड़ों के बीच बच्चों को ना लाए और अपना मतभेद बच्चों के लिए आपस में सुलझाने की कोशिश करें।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.