महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे चार कर्मचारियों के साथ कोरोना पॉजिटिव
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में कोरोना की जानलेवा बिमारी का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है. खबर है कि उद्धव सरकार में कैबिनेट रैंक के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके अलावा मुंडे के प्राइवेट सेक्रेटरी और एक अन्य कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते बुधवार को ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी जिसमें मुंडे भी शरीक हुए थे। लिहाजा अब मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट के तमाम मंत्री संदिग्ध हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के दो मंत्री पहले से ही कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं। मंत्रियों जितेंद्र आव्हाड और अशोक चव्हाण कोरोना से ग्रसित हैं। अब धनंजय मुंड के साथ कुल संक्रमित मंत्रियों की संख्या तीन हो गई है। धनंजय मुंडे महाराष्ट्र कैबिनेट के तीसरे मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले जितेंद्र आव्हाड और अशोक चव्हाण भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और दोनों मंत्री कोरोना को मात दे चुके हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को चेताया है कि वे कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतें, वरना फिर से लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। फिलहाल देशव्यापी अनलाॉक करने की कवायद में सरकार ने कुछ हद तक महाराष्ट्र में भी ढील दी है। जिसके बाद से सार्वजनिक जगहों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। कई बार तो लोग बिना मास्क के भी घूमते देखे गए हैं। इस तरह की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री ठाकरे ने साफ कहा कि कोरोना का खतरा टला नहीं है, बल्कि दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। अगर हालात ऐसी ही रही तो महाराष्ट्र की सरकार एक बार फिर सख्त लॉकडाउन लगाने पर मजबूर होगी। देश की आर्थिक राजधानी में अगर मजबूरन लॉकडाउन की स्थिति होती है तो अर्थव्यवस्था पर इसका व्यापक असर होगा। छोटे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना होगा. इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को अपने जॉब जाने का खतरा होगा।