Breaking News

कुर्ला में मनाई गई संकष्टी चतुर्थी

10 Jan, 2023 787

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अंगारकी संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर कुर्ला स्थित प्रसिद्ध श्री जागृत विनायक मंदिर में भगवान गणराय के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन करना शुरू कर दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मंगेश कुडालकर, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, प्रवीना मोरजकर, मनीष मोरजकर, रियाज मुल्ला ने दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर इस मंदिर के ट्रस्टी रत्नाकर शेट्टी, बापू तेरेखोलकर, किशोर मेहता, दिवाकर शेट्टी, सुभाष गुप्ता, धनंजय यादव, दिलीप मोटवानी, विजय कापशीकर, सदस्य चेतन मंगेश कोरगांवकर ने व्यापक व्यवस्था की। कुर्ला में इस मंदिर की स्थापना 1960 में हुई थी। श्री सिद्धिविनायक मंदिर के बाद, कुर्ल्या में श्री जागृत विनायक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है।

अन्य खबरे